खेरमाई मंदिर के सामने पहाड़ियों में अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन

Date:

उमरियापान सतीश चौरसिया । उमरियापान क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र खेरमाई मंदिर के सामने स्थित पहाड़ियों में इन दिनों अवैध उत्खनन का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन रात जेसीबी मशीनों और हाईवा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही जारी रहती है । इससे न केवल पहाड़ियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, बल्कि मंदिर की पवित्रता और आसपास के पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है ।
स्थानीय लोगों के अनुसार उत्खनन का कार्य अधिकतर रात के समय किया जाता है, ताकि प्रशासन और आमजन की नजर से बचा जा सके । भारी मशीनों से पहाड़ियों को काटकर मुरम और पत्थर निकाले जा रहे हैं । कई स्थानों पर 10 से 15 फीट तक गहरी खुदाई कर दी गई है, जिससे भूमि धंसने और भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है । दिन में क्षेत्र सामान्य दिखाई देता है, लेकिन रात होते ही मशीनों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगती है ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ।
लोगों ने बताया कि अवैध उत्खनन पर्यावरण संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है ।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र जांच कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आस्था के केंद्र और पर्यावरण दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घनघोरिया परिवार द्वारा 18 वॉ रोजा अफ्तार

जबलपुर दर्पण । घनघोरिया परिवार द्वारा 18...

उमरियापान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, रंग-गुलाल लगाकर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

उमरियापान सतीश चौरसिया । उमरियापान थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण...