नया मोहल्ला में गरीब नवाज़ कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन

Published:

जबलपुर दर्पण । माह-ए-रमज़ान के पवित्र महीने में नया मोहल्ला स्थित गरीब नवाज़ कमेटी नया मोहल्ला ग्रुप के जनिब से 17वें रोज़े के अवसर पर कार्तिक होटल के सामने, नया मोहल्ला, मे रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा मेराज एवं हाफिज़ सलाउद्दीन साहब की मौजूदगी में रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों से आए रोज़ेदारों ने शिरकत की।
अफ्तार के बाद मगरिब की सामूहिक नमाज़ अदा की गई तथा मुल्क की अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएँ मांगी गईं। रोजा इफ्तार में लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, सौरभ नाटी शर्मा, हाजी असलम पहलवान, मुन्ना भाईजान,पप्पू वसीम खान, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान उपस्थित रहे।। वहीं गरीब नवाज़ कमेटी, नया मोहल्ला ग्रुप के अधिवक़ता अल्तमश खान, नूर, नासिर, अदनान, सोहैल, शादाब, रानू, रिंकू, प्यारे, अधिवक़ता परवेज़, अमजद, इमरान, आकिब, आबिद, गोपू, कौसर सभी सादस्यों ने रोजा अफ्तार में आए रोजदारों का शुक्रिया अदा किया।।

Related articles

Recent articles

spot_img