सिलौंडी में प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा बैठक संपन्न

Date:

उमरियापान सतीश चौरसिया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सिलौंडी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सिलौंडी में दोपहर 2 बजे आयोजित की गई । बैठक में अभियान की रूपरेखा, दायित्वों के विभाजन और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला मंत्री प्रशांत राय तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाभियान के उद्देश्य, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया । उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही । उपस्थित जनों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया ।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सीमा भरत शुक्ला, सोनू दुबे, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद तिवारी, महामंत्री राजा दहिया, सदन तिवारी, सरपंच अनिल सिंह बागरी, गणेश साहू, गणेश बागरी, विजय राय, अन्नू पाल, अमरेश राय, नारायण सिंह, आनंद साहू, पिंकी जैन, सुधीर जैन तथा सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण महाभियान 2026 की प्रभावी तैयारी, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा आगामी कार्यक्रमों की योजना को मजबूत बनाना रहा । उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घनघोरिया परिवार द्वारा 18 वॉ रोजा अफ्तार

जबलपुर दर्पण । घनघोरिया परिवार द्वारा 18...

उमरियापान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, रंग-गुलाल लगाकर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

उमरियापान सतीश चौरसिया । उमरियापान थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण...