गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आगे आए भाजपा नेता, समाज सेवा की मिसाल बना खमतरा गांव

पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र के ग्राम खमतरा में सोमवार को मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली।यहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं खमतरा सरपंच प्रतिनिधि ध्रुव सिंह राठौड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी का विवाह पूरे रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न कराकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।ग्राम खमतरा निवासी मुन्ना चौधरी की पुत्री गौरा चौधरी के विवाह का आयोजन बजरंग धाम खमतरा परिसर में किया गया। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं, ऐसे में ध्रुव सिंह राठौड़ ने आगे बढ़कर पूरे आयोजन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली।टिकरिया गांव से आई बारात का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विवाह की सभी धार्मिक रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में नवदंपति को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत बिना किसी परेशानी के कर सकें।

वहीं विवाह समारोह में आए सभी बारातियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी कराई गई।“आज के दौर में जहां लोग अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं, वहीं शाहनगर के खमतरा गांव में सामाजिक सहयोग और मानवता की एक मिसाल देखने को मिली। जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह राठौड़ ने यह संदेश दिया है कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से होती है।”ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को एक नई दिशा देने का काम करते हैं। पूरे क्षेत्र में यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं



