उमरियापान मंडल में भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Date:

उमरियापान सतीश चौरसिया । भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शुक्रवार को उमरियापान मंडल की कार्यशाला पचपेड़ी स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित की गई । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई ।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है । पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुरेश राय ने बताया कि आगामी प्रशिक्षण वर्ग लगभग 24 घंटे का होगा, जिसमें 150 से 200 कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहने की संभावना है । इसके लिए स्थान, समय और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई ।
पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया और राजेश ब्यौहार ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने किया तथा आभार व्यक्त युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया ने किया ।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, राजेश ब्यौहार, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, सैकीं चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, प्रदीप चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, जगन्नाथ मांझी, विनोद साहू, बड़ा गुप्ता, मुकेश बर्मन, राकेश दाहिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घनघोरिया परिवार द्वारा 18 वॉ रोजा अफ्तार

जबलपुर दर्पण । घनघोरिया परिवार द्वारा 18...

नया मोहल्ला में गरीब नवाज़ कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन

जबलपुर दर्पण । माह-ए-रमज़ान के पवित्र महीने में नया...