थाना रैपुरा क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी टेक के पास रुपझिर मोड़ के नजदीक शुक्रवार 13 मार्च 2026 की सुबह कर4एब 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5.5 फीट, रंग सावला और बाल लंबे काले हैं। मृतक ने बदन में सफेद रंग की शर्ट और काले रंग का पेंट पहना हुआ है, जिसमें काले रंग की बेल्ट लगी हुई है।
दाहिने हाथ में चांदी जैसी धातु का चूड़ा और भगवा रंग का रक्षा सूत्र बंधा हुआ है। वहीं दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “Dad” और “SANIYA” लिखा हुआ है। पैरों में लाल-काले रंग की पट्टी लगी सैंडल पहने हुए है।
पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। यदि किसी को इस युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल थाना रैपुरा पुलिस को सूचित कर सकता है, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।


