कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक, गांजा, नाईट्रावेट टैबलेट एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 05.11.2026 को आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गाटरघाट पुल के पास एक व्यक्ति दीवार की आड़ में सुनसान स्थान पर बैठा हुआ दिखाई दिया। पुलिस स्टाफ को अपनी ओर आता देख उक्त व्यक्ति अपने पास रखा थैला लेकर भागने का प्रयास करने लगा। उसकी इस संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील खटीक पिता प्रेमलाल खटीक उम्र 40 वर्ष निवासी सूफी संतनगर, कैलवारा फाटक, कटनी बताया। उसके हाथ में मौजूद सफेद, पीले एवं काले रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग की टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट मिला। पैकेट को खोलकर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में चेक करने पर उसके अंदर हरे रंग की पन्नी में डंठलनुमा मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए गांजे का तौल कराया गया, जिसमें कुल 2.620 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30,000 रुपये होना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर गांजा जप्त कर आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया तथा थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1267/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी का नाम व पता –सुनील खटीक पिता प्रेमलाल खटीक, उम्र 40 वर्ष, निवासी सूफी संतनगर, कैलवारा फाटक, कटनी।

बरामद अवैध मादक पदार्थ- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2.620 किलोग्राम, अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि राज्य स्तरीय एन्टी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका –श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टैंड उनि. दीपू कुशवाहा, सउनि. दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर. नीरज पाण्डेय, मनोज पटेल तथा आर. सतेन्द्र पटेल, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह एवं विकास राय की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट – राहुल राज



