पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा दिनांक 05.11.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान डंपर क्रमांक MP17G 0874 को रोककर जांच की गई।डंपर चालक जयपाल यादव पिता स्व. मिठाईलाल यादव, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम बसाड़ी, थाना बड़वारा, जिला कटनी की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इस पर चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इसके अतिरिक्त डंपर में लोड रेत का वजन कराया गया, जिसमें निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लोड होना पाया गया। इस पर वाहन के विरुद्ध ओवरलोडिंग के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की गई।*कार्रवाई में विशेष भूमिका*उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, प्रधान आरक्षक दानबहादुर सिंह परस्ते एवं प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार की विशेष भूमिका रही।



