पन्ना। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पन्ना की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय पन्ना में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी आदरणीय श्री गगन खटीक जी उपस्थित रहे। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संजय अहिरवार जी ने की। बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि श्री गगन खटीक जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना समय की आवश्यकता है।बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न मंडलों एवं बूथों में कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।बैठक के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे जनसंपर्क अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।जिलाध्यक्ष श्री संजय अहिरवार जी ने अपने संबोधन में कहा कि मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सहयोग से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने एवं समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।बैठक में प्रमुख रूप से श्री भूपत अहिरवार, श्री प्रह्लाद वर्मा, श्री हिरेंद्र वर्मा, श्री कल्लन वंशकार, श्री अरविंद चौधरी, श्री भूपत चौधरी, पूर्व सरपंच श्रीमती लक्ष्मी अहिरवार, श्री राहुल अहिरवार, श्री राजेंद्र अहिरवार, श्री अभिषेक अहिरवार, श्री प्रमोद अहिरवार, श्री करण अहिरवार, श्री मिजाजी चौधरी, श्री लखन चौधरी, श्री सूरज अहिरवार, श्री कृष्णा चौधरी, श्री संतराम अहिरवार, श्री हरिलाल चौधरी, श्री रवि कुमार वर्मा, श्री रामू चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।



