चौकी झिंझरी पुलिस द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा बरामद,,अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट – राहुल राज (कटनी)
कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष व्दिवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी व्दारा रेड कार्यवाही करते हुए 50 किलोग्राम गाँजा व घटना मे प्रयुक्त वाहन कार को जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।घटना का विवरणः- दिनांक 04/11/26 को चौकी झिंझरी स्टाफ को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई की एक बिना नंबर की एक सफेद रंग की सिफ्ट डिजायर कार का चालक उमरिया तरफ से अवैध रूप से मादक प्रदार्थ गांजा लेकर जबलपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर चौकी झिंझरी पुलिस के व्दारा बरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशन मे मुखबिर के बताये अनुसार पुलिस की दो टीमों के व्दारा पीछा किया जो उक्त वाहन के चालक द्वारा पुलिस से बचने के लिये अपने आप को छुपाने के लिये वाहन को तेज रफ्तार से भगाते हुये आगे जाकर जी.एस.टी.कार्यालय के पास से बड़ांगाव रोड मे उक्त वाहन मोड़ दिया और बडागांव रोड फॉरेस्ट स्मृति वन के सामने उक्त वाहन से उतर कर अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया मौके पर वाहन चालक की तलाश पतासाजी की गई जो नही मिला। बाद स्वतंत्र साक्षियो के समक्ष मौके मे उक्त बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई जो कार के अंदर से कुल 50 नग गाँजा के पैकेट्स बरामद हुये। मादक पदार्थ गांजा के पैकेट्स को प्रथक प्रथक तौल करने पर प्रत्येक पैकेट मे 1 कि.ग्रा. गांजा व कुल 50 पैकेट्स मे 50 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा होना पाये गये। मादक पदार्थ गाजां को परिवहन करने वाले बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायार कार की कीमती लगभग 07 लाख रूपये व जप्तशुदा गाँजा कीमती करीब 5,00,000 रुपये कुल कीमती 12,00,000 लाख रुपये की जप्ती की जाकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में, सउनि सतीश भगत, सउनि सशिभूषण सिंह, प्र.आर. राजेश चौधरी, प्र.आर. पंकज त्रिपाठी, आर संजय यादव, आर. सौरभ कुमार, आर. चन्द्रकमल पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



