बरही पुलिस को नशे के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता, 01 किलो 381 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 13,000/- रुपये के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विवरण इस प्रकार है :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, कटनी श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में, श्रीमान एसडीओपी महोदय विजयराघवगढ़ श्री वीरेन्द्र धार्वे के कुशल नेतृत्व में थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 06/11/2026 को थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे हमराह स्टाफ के साथ धनतेरस होने से बरही कस्बा आस-पास ग्रामीण क्षेत्र ग्राम करौदी खुर्द, करौदी कला, विचपुरा, छिदिया टोला में अपराध पतासाजी व बाजार व्यवस्था हेतु मोटर साईकिल से रवाना होकर बरही कस्बा होते हुए करौदी कला ददरा मोड़ के अन्दर गये कि लगभग रोड से 50 मीटर अन्दर बाएं तरफ बरगद के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अपने बाएं हाथ में पीले-हरे रंग का थैला लिये हुए दिखा, जो पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय पारधी पिता बीजल पारधी उम्र 60 साल निवासी हीरापुर पारधी टोला थाना बरही जिला कटनी का होना बताया। थैला में रखे सामान के बारे में विजय पारधी से पूछने पर वह घबराने लगा व कोई उत्तर नहीं दिया।संदेह होने पर मौके पर संदेही विजय पारधी की व उसके थैले की तलाशी ली गई थैले के अंदर सफेद रंग की प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी के अन्दर रखे पत्तीदार बीज युक्त वनस्पति मादक पदार्थ खुला रखा हुआ मिला।

जिसमें से थोड़ी मात्रा में निकालकर उसे सूंघकर, जलाकर, चखकर देखा गया जो जलने पर गांजा जैसी तीक्ष्ण गंध आई, जिससे मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।संदेही विजय पारधी के कब्जे से मिले उपरोक्त थैले सहित सफेद पारदर्शी पन्नी में रखे मादक पदार्थ गांजा को इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा पर रखकर तौल किया गया जो कुल 01 किलो 381 ग्राम होना पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 13,000/- रुपये होना पाई गई।आरोपी के अवैध आधिपत्य से मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी का नाम :- विजय पारधी पिता बीजल पारधी उम्र 60 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना बरही जिला कटनी (म.प्र.)
जप्त मशरूका :-अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 381 ग्राम कीमती 13,000/- रुपये
सराहनीय कार्य :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे , उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी यादव, उप निरीक्षक नरेश झारिया,सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा, स उप निरीक्षक देवानंद शर्मा, प्र आर राजेश चौधरी प्र आर अवधेश मिश्रा, प्र आर अतुल तिवारी, प्र आर नरेंद्र पटेल, आर विवेक श्रीवास्तव आर विवेक यादव आरक्षक गिरवर सिंह आर जगत सिंह, आर राजेश रंजन,की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट – राहुल राज



