कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसाड़ी में अर्जित अवकाश (EL) के भुगतान को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राघवेंद्र सिंह ने वर्ष 2018 से 2025 तक स्वीकृत अर्जित अवकाश के भुगतान में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती आवेदन में उल्लेख जानकारी के अनुसार ग्राम रोहनिया निवासी राघवेंद्र सिंह द्वारा जिला कलेक्टर कटनी को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसाड़ी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अर्जित अवकाश का भुगतान नियमों को दरकिनार कर किया गया है।

शिकायत में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य जवाहर लाल बुनकर एवं सहायक ग्रेड-3 के कर्मचारी राजकमल वंशकार का उल्लेख किया गया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2025 से इस मामले की जांच और शिकायत लगातार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को कई बार तथ्यों से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भुगतान से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा यदि अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और शिक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।



