कटनी पन्ना मेंन रोड के शाहनगर में तेज रफ्तार भारी वाहन ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कटनी-पन्ना मुख्य मार्ग पर कचौरी मोड़ के पास आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा ने तीन पहिया लोडर रिक्शा को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि लोडर सड़क पर ही पलट गया।हादसे का मंजर देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि लोडर चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, लोडर रिक्शा शाहनगर से कटनी की ओर जा रहा था, जबकि हाईवा कटनी से पन्ना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कचौरी मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।लेकिन हादसे के बाद कहानी में एक और दिलचस्प मोड़ आया। टक्कर मारने के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इसके बाद घायल लोडर चालक ने हार नहीं मानी और एक बाइक सवार की मदद से हाईवा का पीछा शुरू कर दिया।

आखिरकार शाहनगर थाना के सामने हाईवा को रोक लिया गया।सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कटनी-पन्ना मुख्य मार्ग पर दौड़ते तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम कौन लगाएगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?फिलहाल गनीमत यही रही कि लोडर चालक की जान बच गई, लेकिन इस घटना ने सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।



