स्थान – कोतवाली, कटनी दिनांक – 12.08.2026
शैडो एरिया में कोतवाली पुलिस का विशेष सर्चिंग अभियानसंदिग्धों की चैकिंग में 02 चाकूबाज गिरफ्तार, 02 धारदार चाकू बरामद ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों पर भी कसा शिकंजा जुआ फड़ पर दबिश देकर 02 आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही किए जाने तथा थाना क्षेत्र में चिन्हित शैडो एरिया में लगातार भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 11.08.2026 को थाना क्षेत्र के विभिन्न शैडो एरिया में विशेष सर्चिंग एवं चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैलट घाट एवं रेलवे लाल ग्राउण्ड क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 02 धारदार चाकू बरामद किए गए।शैडो एरिया में चैकिंग के दौरान 02 चाकूबाज गिरफ्तार-चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 05 के पास रेलवे ग्राउण्ड में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैया बर्मन पिता उत्तम बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैलट घाट, कटनी बताया।इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बैलट घाट मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध शुभम निषाद पिता दीपक निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी बैलट घाट, कटनी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भी 01 धारदार चाकू बरामद किया गया।दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दोनों आरोपियों को किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पकड़ लिया गया।ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब पर कार्यवाही-ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 36 पाव देशी शराब एवं 03 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई तथा आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैण्ड, मुड़वारा स्टेशन के बाहर, बरही नाका एवं संतनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।अवैध जुआ फड़ पर भी दबिश-कोतवाली पुलिस द्वारा सिंधी गली, नई बस्ती, कटनी में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना पर दबिश दी गई। मौके पर जुआ खेलते पाए गए 02 आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार/कार्यवाही किए गए आरोपी- आर्म्स एक्ट के तहत—1- कन्हैया बर्मन पिता उत्तम बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैलट घाट, कटनी — 01 धारदार बटनदार चाकू बरामद2- शुभम निषाद पिता दीपक निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी बैलट घाट, कटनी — 01 धारदार चाकू बरामदऑपरेशन शिकंजा के तहत—3. संदीप निषाद पिता बनवारी निषाद, उम्र 27 वर्ष, निवासी आधारकाप, कटनी — 18 पाव देशी शराब।4. शोभित पिता राजेन्द्र कुमार मांझी, उम्र 35 वर्ष, निवासी रामनिवास सिंह वार्ड — 18 पाव देशी शराब।5. शैलेष कुमार पिता महेन्द्र कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, कटनी — 03 लीटर कच्ची महुआ शराब।6. विक्रम गुप्ता पिता नारायण गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी रचना नगर, कटनी — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन।7. भारत खरारे पिता बालमुकुन्द खरारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सलैया, थाना रीठी — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन।8. पवन कोल पिता नन्हू कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करेला, थाना बरही — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन।9. अभिषेक सेन पिता हुकुमचंद सेन, उम्र 33 वर्ष, निवासी नई बस्ती, एलआईसी के सामने, कटनी — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन।लगातार जारी रहेगा शैडो एरिया में सर्चिंग अभियान-थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के चिन्हित शैडो एरिया में पुलिस टीम द्वारा लगातार भ्रमण एवं सघन चैकिंग की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है तथा अवैध शराब के विक्रय, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अपराध की आशंका वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस कार्यवाही में इनकी रही अहम भूमिकापुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उनि. नेहा मौर्य, चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि. विजय गिरी, दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर. रामपाल बागरी, अनुराग सोनकर, विरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, सुधीर मिश्रा एवं नीरज पाण्डेय की अहम भूमिका रही।



