ग्राम तिदुनी के अमहाई तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, ननिहाल आया था बालक
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदुनी स्थित अमहाई तालाब में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कार्तिक यादव पिता अनिल यादव उम्र 5 वर्ष निवासी ग्राम हिनौती जिला कटनी अपनी मां के साथ नाना मुन्ना यादव के घर ग्राम तिंदुनी आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बालक अमहाई तालाब के पास नहाने गया था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।घटना की जानकारी लगते ही समाजसेवी रावेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना शाहनगर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है



