जिला प्रशासन की तत्परता से चार छात्राओं का बचा भविष्यसमय पर सहायता मिलते ही परीक्षा में शामिल हो सकीं छात्राएं
जिले में आयोजित परीक्षा के दौरान चार छात्राएं गलतीवश निर्धारित परीक्षा केंद्र शासकीय आर.पी. उ .मा.वि. पन्ना के स्थान पर दूसरे परीक्षा केंद्र संदीपनी उ.मा.वि. शाहनगर पहुंच गईं, जिससे उनके परीक्षा से वंचित रहने की स्थिति बन गई थी। छात्राओं की समस्या की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित किया।जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग से चारों छात्राओं शुभांशी चौधरी, वर्षा चौधरी, पार्वती चौधरी एवं संध्या चौधरी को उसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने की विशेष अनुमति दिलाई गई। इसके बाद छात्राएं सफलतापूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हो सकीं।इस मानवीय पहल और त्वरित निर्णय से न केवल चार छात्राओं का एक महत्वपूर्ण वर्ष खराब होने से बच गया, बल्कि प्रशासन की छात्र हितैषी कार्यशैली भी सामने आई। अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर और प्रशासन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति संवेदनशील पहल बताया।जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा केंद्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि ऐसी परिस्थितियों से बचा जा सके।



