शाहनगर / पन्ना – दीपों के पावन पर्व दीपावली एवं धनतेरस के शुभ अवसर पर शाहनगर जनपद पंचायत के अध्यक्ष आशीष खरे ने समस्त क्षेत्रवासियों, व्यापारी बंधुओं, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस और दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।आशीष खरे ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उन्नति और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा शाहनगर विकास और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।उन्होंने सभी से दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए त्योहार की खुशियां साझा करने का संदेश दिया।आशीष खरे ने कहा कि दीपावली का प्रत्येक दीप हमारे जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। सभी क्षेत्रवासियों के घर-आंगन खुशियों से रोशन रहें, यही मंगलकामना है।
समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं — आशीष खरे अध्यक्ष, जनपद पंचायत शाहनगर (पन्ना)



