कार्यालय क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, पन्ना (म.प्र.)प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12 अगस्त 2026
पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को ‘विश्व हाथी दिवस’ के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी.ए.वी. स्कूल, मझगवाँ में हाथी संरक्षण विषय पर आधारित चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथियों के संरक्षण एवं उनके पारिस्थितिकीय महत्व पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में, पार्क प्रबंधन द्वारा हांथी कैम्प हिनौता में विभिन्न हाथी कैंपों से हाथियों को एक स्थान पर एकत्रित कर उनका सामूहिक मिलन कराया गया।

इस दौरान हाथियों को उनके पसंदीदा फल, गुड़ एवं आदि खिलाया गया । पार्क प्रबंधन द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण, विशेषकर हाथियों की पारिस्थितिकी तंत्र में उपयोगिता एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर पार्क प्रबंधन द्वारा ‘वत्सला’ हथिनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई , जो विश्व की सबसे उम्रदराज हथिनियों में से एक थीं। उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके संरक्षण में पार्क प्रबंधन की भूमिका को स्मरण किया गया।यह कार्यक्रम वन तथा वन्यजीवों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।



