

जबलपुर दर्पण । एशियन स्पोर्ट्स फेडरेशन (पंजीकृत), दिल्ली से संबद्ध चन्नाराम स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा मध्यप्रदेश के महासचिव प्रकाश यादव की अनुशंसा पर एडवोकेट सुदीप सिंह सैनी को एशियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद खेल जगत एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडवोकेट सुदीप सिंह सैनी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जबलपुर एसोसिएशन के संजय साहू, सुनील यादव, एन.बी. क्षत्री, हर्षित यादव, प्रदीप पटेल, विजय रजक, नीलेश केवट, ऋषिभान सिंह ठाकुर, हर्ष पुरी गोस्वामी, परेश सोनी तथा एडवोकेट विकास नाथन सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



