वन विभाग ने सर्पदंश जागरूकता के लिए वितरित किया विशेष सांप-सीढ़ी गेम
दक्षिण पन्ना वनमंडल के कल्दा परिक्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय जुर्सिंहा में सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा तैयार ‘सर्पदंश की रोकथाम’ एवं ‘सर्पदंश में प्राथमिक उपचार’ संबंधी संदेशों पर आधारित ‘सांप-सीढ़ी गेम’ विद्यार्थियों को वितरित किया गया। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों को सर्पदंश से बचाव तथा सर्पदंश की स्थिति में सही प्राथमिक उपचार के संबंध में रोचक एवं सरल तरीके से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वनरक्षक श्री वीरेन्द्र पटेल, ग्राम वन समिति जुर्सिंहा के अध्यक्ष श्री अरुणपाल यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



