पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना द्वारा 48 घंटे के अन्दर रुपझिर मोड मे हुये अंधे हत्या काण्ड का खुलासा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार ,घटना में प्रयुक्त हथियार पत्थर , मोटरसाइकल,मोबाइल जप्त
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन मे पन्ना पुलिस द्वारा थाना रैपुरा पुलिस द्वारा अंधे हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – मामले में दिनांक 13.03.2026 को फरियादी वनरक्षक बीट गार्ड प्रेम शंकर थाना रैपुरा द्वारा सूचना दी गई कि रुपझिर मोड़ के आगे दमोह रोड जंगल तरफ में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है जिसका चेहरा सड़ा छतविछत हालत में गर्दन में दाहिने तरफ गंभीर चोट है जो पहचान में नही आ रहा है फरियादी की सूचना पर थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मामले में मर्ग क्रमांक 03/26 और अपराध क्रमांक 51/26 धारा 103(1) bns कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – मामले में थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक स्मिता सिंह द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व एस0डी0ओ0पी0 पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक स्मिता सिंह के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार गठित पुलिस टीम तत्परता पूर्वक घटना स्थल पहुँची साथ ही तथा एफएसएल टीम सागर,डॉग स्क्वाड एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जाककर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । जाचं उपरान्त पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञातमृतक को पत्थर के द्वारा चेहरे तथा शरीर में हमला कर हत्या की गई है । जाँच उपरान्त मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रैपुरा में हत्या का अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूँछताछ शुरू की गई एवं क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप अज्ञात मृतक की पहचान करन चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 19 साल निवासी कटनी के रूप मे हुई तथा कटनी दमोह रोड एवं कटनी के दिनांक 11.3.26 की सीसीटीवी फुटेज को चेक को किया गया जिसमें मृतक करन चौधऱी अपनी मोटर साइकिल से दमोह तरफ आता दिखा तथा उसके पीछे एक अज्ञात व्यक्ति बैठा पाया गया जो फुटेज की फोटो मृतक के घर परिवार तथा आसपास के लोगो को दिखाई गई जो पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान अमर केवट पिता अर्जुन प्रसाद केवट उम्र 18 साल निवासी अमीरगंज कटनी के रूप में की जो अमर केवट से पूंछतांछ की गई जिसने घटना कारित करना स्वीकारी तथा पुराने झगडे तथा आपसी रंजिस के कारण दिनांक 11.03.2026 को रैपुरा के आगे पुलिया के पास जंगल में आपस में शराब पीने एवं शराब पीते समय दोनों का आपसी वादविवाद हो जाने पर आरोपी अमर केवट द्वारा मृतक करन चौधरी को वहीं पडे पत्थर से जान से मारने की नियत से मारा जिससे मृतक की मौके पर मृत्यु हो गई बाद मृतक की मोटर साईकिल तथा मोबाईल लेकर वापस कटनी जाना कटनी में जंगल में मोटर साईकिल एवं मोबाईल फोन छिपा कर रख देना तथा आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं मोबाईल पेश करने पर जप्त किया गया तथा मामले में आरोपी के बताये अनुसार आरोपी को दिनांक 15.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया विवेचना जारी है ।नाम पता आरोपीः- – अमर केवट पिता अर्जुन केवट उम्र 18 साल निवासी अमीरगंज कटनी जिला कटनी (म.प्र.) ।
जप्त सामग्री – मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मृतक की मोटरसाइकिल पल्सर , मृतक का मोबाइल कुल कीमती 1 लाख(100000) के जप्त किये गये है ।सराहनीय योगदान- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रैपुरा उपनिरीक्षक स्मिता सिंह , सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद बागरी, प्रआर. अश्वनी सिंह , प्र0आर0 रवि खरे आरक्षक, अतुल , अभिषेक, अजय, द्वारिका , महिला आर. सुलतान का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।



