श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब बेचने वालो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे श्रीमान् अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मोर्य एवं श्रीमान् उप पुलिस (मुख्या.) अधीक्षक महोदय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एनकेजे उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही की गई ।
घटना विवरण – दिनांक 04-11-2026 को थाना एन.के.जे. स्टाफ को मुखविर सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम ठरका टैंक के पास सिघनपुरी हार मे एक व्यक्ति बडी मात्रा मे अवैध महुआ शराब रखे बैचने के लिये ग्राहको के इंतजार मे है की सूचना पर तस्दीक हेतु थाना एन.के.जे का स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचने पर जहा पर एक व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया एवं उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम कल्लू लुनिया पिता चूडामन उम्र 48 साल निवासी गुबराधरी थाना एनकेजे का होना बताया जिसके कब्जे से 05 प्लास्टिक के डिब्बा के 15 लीटर के गुम्मा मे रखी शराब के संबंध मे शराब रखने के वैध दस्तावेज व लायसेस पूछा गया जो कोर्इ दस्तावेज का होना नही बताया। तब समक्ष गवाहान आरोपी के कब्जे से 05 प्लास्टिक के 15 लीटर के गुम्मा जिनमे 75 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 15000 रुपये की मौके से विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत मे जिला कटनी जेल भेजा गया।
जप्ती – 75 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 15000 रुपयेआरोपी- (1) कल्लू लुनिया पिता चूडामन उम्र 48 साल निवासी गुबराधरी थाना एनकेजे कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी उप निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उर्इके, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. 503 अजय सिंह, आर. 513 रणविजय की अहम भूमिका रही।
रिपोर्ट – राहुल राज



