कटनी जिले के चौकी झिंझरी पुलिस ने फरार वारंटी को उड़ीसा से किया गिरफ्तार
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य , नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेस द्विवेदी, थाना प्रभारी माधनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी झिंझरी उ.नि. राजेश कुमार दुबे एवं स्टाफ द्वारा वारंटी को उड़ीसा के भुवेश्वर जिला के मंचेश्वर से गिरप्तार कर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया 1.माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय के न्यायालय से आरोपी विश्वजीत खुटिया पिता अजय कुमार खुटिया उम्र 30 साल निवासी गैठीपुर पोस्ट नारी गंज थाना तिरतौल जिला जगत सिंहपुर उड़ीसा की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी वारण्ट जारी हुआ था । वारण्टी की तलाश हेतु चौकी झिंझरी से पुलिस टीम तैयार कर उड़ीसा रवाना किया गया था जो आरोपी की तलाश कर आरोपी को उड़ीसा के भुवेश्वर जिला के मंचेश्वर से गिरप्तार कर कटनी लाकर न्यायालय पेश किया गया है । सराहनीय भूमिका : उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी झिझरी उ.नि. राजेश दुबे , स.उ.नि. सतीश भगत, स.उ.नि. शशिभूषण सिह प्र.आऱ. 82 राजेश चौधरी , आरक्षक संजय यादव , आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डे की विशेष भूमिका रही ।
रिपोर्ट – राहुल राज बेन



