आकाशीय बिजली का कहर: किसान की मुर्राह भैंस की मौत, लाखों का नुकसान
पन्ना जिले के शाहनगर तहसील अंतर्गत सर्रा गांव में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बिजली गिरने से उसकी मुर्राह नस्ल की भैंस की मौत हो गई।घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब सर्रा निवासी लालजी प्रसाद यादव के घर के पास आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान उनकी मुर्राह नस्ल की भैंस इसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि पशुपालक ने करीब 4 माह पहले इस भैंस को 1 लाख 82 हजार रुपये में खरीदा था। यह भैंस प्रतिदिन लगभग 12 लीटर दूध देती थी, जिससे परिवार की आजीविका चल रही थी।भैंस की अचानक मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक झटका लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।फिलहाल घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र सहायता की मांग कर रहे हैं।



