सारंगपुर में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
पन्ना जिले।के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारंगपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेन्द्र प्रजापति पिता राकेश प्रजापति उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी सारंगपुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस थाना शाहनगर को दी गई।सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



