पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कटनी-पन्ना मुख्य मार्ग पर आमा नर्सरी के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी आमा नर्सरी के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे हाइवा ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि घायल तीनों युवक कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल थाना शाहनगर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



