थाना-माधवनगर जिला- कटनी दिनांक- 02.11.26 थाना माधवनगर पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही, दो मामलो में 09 जुआरियो को दबोचा , ताश के 52 पत्तो सहित 7400 रूपये नगदी जप्त
माधवनगर, कटनी, 02 नवम्बर 2026:
थाना माधवनगर पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 09 जुआरियों को पकड़ा है । इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ताश के 52 पत्ते और 7400 रुपये नकदी जब्त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक, अनिमेश व्दिवेदी सीएसपी कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई है।
घटना का विवरण दिनांक 02 नवम्बर 2026 को थाना माधवनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हास्पिटल लाईन में कुछ लोग फड़ जमाकर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो मामलो में 09 जुआरियो को पकड़ा है जिसमें पहले प्रकरण में 1- अमन चंदवानी पिता शंकरलाल उम्र 24 साल निवासी खैबर लाईन पोस्ट आफिस माधवनगर 2-आकाश मोटवनी पिता प्रताप राय उम्र 27 साल निवासी हास्पिटल लाईन थाना माधवनगर 3-रोहित उर्फ मोन्टी आहुजा पिता राजकुमार उम्र 32 साल नि.शांतिनगर कुन्दनदास 4-मोहित कुमार जामवानी पिता चंदू जामनानी उम्र 23 साल निवासी कैरन लाईन माधवनगर 5-गौतम नागवानी पिता राजेश नागवानी उम्र 24 साल निवासी कैरन लाईन माधवनगर तथा दूसरे प्रकरण में आरोपी 6- अंश रोहरा पिता मनोहर लाल रोहरा उम्र 22 साल नि.मानसरोवर कालोनी माधवनगर 7-गौतम गंगवानी पिता चन्द गंगवानी उम्र 25 साल निवासी कैरन लाईन थाना माधवनगर 8-रोहित आहूजा पिता लक्ष्मबदास उम्र 22 साल नि.मेन बाजार सब्जी मंडी 9-आशीष वैनियानी पिता दयालदास उम्र 32 साल नि.खैबर लाईन माधवनगर को ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिनके पास व फड़ से राशि 3350 रूपये एवं 4050 रू कुल 7400 रूपये व 52 ताश के पत्ते जप्त हुआ है। आरोपियो के विरूद्ध धारा- 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस टीम की भूमिका: थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी माधवनगर के कुशल नेतृत्व में प्रआर. कमलेश सिंह बैरागी, आर0 लोकेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, नंदन सिंह, गौरव गिरी, राकेश साहू, शंहशाह, योगेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।



