हर्ष सिंह होंगे पन्ना के नए कलेक्टर, ऊषा परमार का हुआ स्थानांतरण

पन्ना – मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अक्टूबर को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बुरहानपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हर्ष सिंह को पन्ना जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।वहीं, पन्ना की वर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह की उम्र 41 वर्ष बताई गई है। वे मूल रूप से जबलपुर के निवासी हैं और वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनके पन्ना कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद जिले में प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।



