केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले जनपद अध्यक्ष आशीष खरे, शाहनगर की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा ,,पवई विधानसभा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
मध्यप्रदेश के पवई विधानसभा के शाहनगर जनपद पंचायत के अध्यक्ष आशीष खरे ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर शाहनगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा है, इस मुलाकात को क्षेत्रीय समस्याओं को केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, पवई विधानसभा क्षेत्र में आशीष खरे को भविष्य में कोई बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने की संभावनाये बन सकती है ,दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने शाहनगर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, आमजन को होने वाली परेशानियों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी आवश्यकताओं पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन-किन विशिष्ट समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके निराकरण के संबंध में क्या आश्वासन मिला, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के व्यवहार को लेकर भी आशीष खरे ने सकारात्मक अनुभव साझा किया। उनके अनुसार, केंद्रीय मंत्री बेहद सहज और सरल अंदाज में मिले। इस दौरान आत्मीयता का अनुभव हुआ। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेतृत्व के बीच इस तरह का संवाद क्षेत्रीय मुद्दों को आगे बढ़ाने और जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
शाहनगर क्षेत्र में सड़क, बुनियादी सुविधाओं, स्थानीय विकास और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बनी रहती हैं। ऐसे में जनपद अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय मंत्री से मुलाकात को क्षेत्र के मुद्दों को उच्च स्तर तक पहुंचाने की एक पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर रहेगी कि इस संवाद के बाद संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में क्या ठोस कदम उठाया जाता हैइस मुलाकात के बीच आशीष खरे की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पवई विधानसभा क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल राजनीतिक अटकलों और संभावनाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आशीष खरे की दिल्ली में हुई मुलाकात ने शाहनगर की क्षेत्रीय समस्याओं और स्थानीय राजनीति, दोनों को चर्चा में ला दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात का क्षेत्रीय विकास पर कितना प्रभाव पड़ता है और आने वाले दिनों में पावई विधानसभा की राजनीति में आशीष खरे की भूमिका किस दिशा में आगे बढ़ती है।



