पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई। अज्ञात लोगों ने उनके निवास के सामने खड़ी गाड़ी पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, गाड़ी की नेम प्लेट और उस पर लगा भाजपा का कमल निशान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।निशाना बनाकर की गई तोड़फोड़ जानकारी के अनुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने अपनी गाड़ी क्रमांक MP 35 ZC 1673 को रात में निवास के सामने खड़ा किया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना में नेम प्लेट और भाजपा के चुनाव चिह्न कमल को भी नुकसान पहुंचाया गया।
सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, तोड़फोड़ के पीछे किसका हाथ है और घटना को अंजाम देने का उद्देश्य क्या था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर इस घटना का खुलासा कब तक करती है।



